![]()
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पत्रकार पर नाराजगी जताई। ट्रम्प ने रिपोर्टर को झूठा इंसान बताया और उसकी रिपोर्टिंग को देशद्रोह जैसा करार दिया। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में पूरी तरह सैन्य जीत हासिल की है और यह बात सभी मानते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ आप जैसे लोग ही सच नहीं लिखते। इसके बाद ट्रम्प ने पत्रकार पर तंज करते हुए कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह आप लिखते हैं, वह किसी तरह देशद्रोह जैसा है। आपके एडिटर आपको जो लिखने को कहते हैं, आप वही लिखते हैं। आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। दरअसल द न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर डेविड सेंगर ने पूछा था कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पूरी सैन्य जीत हासिल कर ली है, तो फिर अमेरिका ने अपने पॉलिटिकल टारगेट क्यों अचीव नहीं किए और हमला अभी भी क्यों जारी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ट्रम्प ईरान जंग के सवाल पर भड़के:पत्रकार को झूठा इंसान बताया, कहा- सच नहीं लिखते हो, खुद पर शर्म आनी चाहिए