![]()
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की वृंदावन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रंगनाथ मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए देर रात परशुराम पार्क पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में 3 दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पांच दिवसीय उत्सव का हुआ समापन शुक्रवार देर शाम रंगनाथ मंदिर से शुरू हुई भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ ही पांच दिन से चल रहे उत्सव का समापन हो गया। शोभायात्रा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अलावा अन्य सभी ब्राह्मण संगठनों ने सामूहिक रूप से निकाली। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। इस शोभायात्रा में वृंदावन ही नहीं बल्कि मथुरा, आगरा,अलीगढ़,हाथरस आदि जिलों से आए ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम का किया पूजन अर्चन यात्रा का प्रारंभ रंगनाथ मंदिर से पूजन अर्चन के साथ हुआ। भगवान परशुराम के छवि चित्र को फूलों से सजाए गए डोले में विराजमान किया गया। इसके बाद सभी ने पूजन अर्चन किया गया। इससे पहले शोभायात्रा में शामिल होने आए लोगों का आयोजकों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इन रास्तों से निकली शोभायात्रा रंगनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा चुंगी चौराहा,अनाज मंडी, प्रताप बाजार, रेतिया बाजार,लोई बाजार,बनखंडी,राधा बल्लभ मंदिर,बांके बिहारी, दुसायत मोहल्ला,हरिनीकुंज होते हुए परशुराम पार्क पहुंची। यहां विप्रो ने परशुराम मंदिर में पूजन अर्चन किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश,गौरी शंकर,देवी दुर्गा,भगवान राम,राधा कृष्ण,माता काली,हनुमान जी सालासर बालाजी के अलावा अन्य झांकियां शामिल रहीं।
Source link
भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ वृंदावन:नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा,जगह जगह पुष्प वर्षा और की गई आरती