![]()
अयोध्या के तारुन में प्रसव के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर अनूप कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान तारुन पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, लखनऊ में मौत गुरौली ग्राम पंचायत के मजरा सराय सागर निवासी विश्वास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी अनुराधा यादव को 21 सितंबर को प्रसव के लिए पब्लिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तहरीर के अनुसार, डॉक्टर अनूप कुमार सिंह की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। इसके बाद अनुराधा की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार, गंभीर हालत में उन्हें पहले दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में लखनऊ ले जाया गया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद अनुराधा को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर की योग्यता और अनुभव पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इलाज में करीब 12 लाख रुपए खर्च होने की बात कही है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शव लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजन सोमवार को परिजन अनुराधा का शव मैजिक वाहन से पब्लिक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। शव अस्पताल के बाहर रखकर परिजनों ने विरोध जताया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अनुराधा की हालत बिगड़ने पर खून और प्लेटलेट्स की कमी बताई गई। पति को इसकी व्यवस्था के लिए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच में इन आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच सोमवार रात सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया के आदेश पर अस्पताल में ताला लगाया गया था। मंगलवार दोपहर डिप्टी सीएमओ दीपक पांडेय और एसीएमओ आशुतोष पांडेय मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। अनुराधा की ढाई साल की बेटी मानवी है। प्रसव के दौरान उन्होंने एक नवजात बेटी को भी जन्म दिया था। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि डॉक्टर अनूप कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा इलाज से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
प्रसूता की मौत के बाद पब्लिक हॉस्पिटल सील:डॉक्टर अनूप कुमार सिंह पर एफआईआर; 21 सितंबर को प्रसव के लिए भर्ती हुई थी 26 वर्षीय अनुराधा