नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेजुएला में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय नाविक राकेश चौहान के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि भारत पहुंचने के बाद दोबारा पोस्टमॉर्टम में राकेश के शरीर के सभी प्रमुख अंदरूनी अंग गायब मिले।
परिवार का आरोप है कि उन्हें यह भी नहीं बताया गया था कि वेनेजुएला में पहले ही पोस्टमॉर्टम किया जा चुका था। फेडरेशन ऑफ सीफेयरर्स यूनियंस ऑफ इंडिया (FSUI) ने भी इस मामले पर सवाल उठाए हैं।
यूनियन ने कहा कि शव को बिना पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दिए भारत भेज दिया गया और वेनेजुएला के अधिकारियों की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। यूनियन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
