चंडीगढ़ के रास्ते पंजाब में मानसून की एंट्री:कल तक पूरे प्रदेश को कवर करेगा; 3 जिलों में तेज बारिश, सड़कों पर 4 फीट पानी भरा


चंडीगढ़ से होते हुए मानसून की पंजाब में एंट्री हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पहले यह 30 जून को चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन एक दिन की देरी से आज पहुंचा। मानसून का रूट पिछले 5 सालों से एक जैसा है। यह उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा के ऊपरी जिलों अंबाला-पंचकूला से चंडीगढ़ में प्रवेश किया और फिर पंजाब के रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट की तरफ निकला। सुबह के वक्त चंडीगढ़, गुरदासपुर, पठानकोट और मोहाली में भी जमकर बारिश हुई। जबकि कई जगह बालद छाए रहे। पठानकोट में करीब 5 घंटे हुई बारिश के बाद शहर में सड़कों पर करीब 3 से 4 फीट तक जगह-जगह पानी भर गया। इसक अलावा खड्डी नाला उफान पर आ गया, जिससे पानी पुल के ऊपर से जाने लगा। जालंधर में आंधी से कोर्ट रोड पर सफेदे का पेड़ गाड़ियों पर गिर गया। इससे 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद के PHOTOS…
बाकी जिलों में गुरुवार तक पहुंचेगा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब के बाकी जिलों में भी गुरुवार तक मानसून पहुंचने की संभावना है। पठानकोट और पंजाब के दूसरे इलाकों में जो बारिश हो रही है, उसकी वजह एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जो पाकिस्तान की तरफ से उठा था। बारिश के चलते औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पंजाब का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मंगलवार को फरीदकोट राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *