India vs Brazil Football Match Kolkata

  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Brazil Football Match Kolkata | Tickets Booking Live Update

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

ब्राजील 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन है। इसे भारतीय फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े मैचों में गिना जा रहा है। मुकाबला विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में होगा, जिसके टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से मुकाबला खेलेगी।

भारतीय फुटबॉल टीम पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से मुकाबला खेलेगी।

1992 के बाद भारत का टॉप रैंकिंग टीम से मैच

1992 में फीफा वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम के साथ मैच खेलने जा रहा है। ब्राजील इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है।

AIFF ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ‘इंतजार खत्म हुआ। भारत और ब्राजील के मैच में मिलते हैं। भारत में भी ब्राजील के लाखों प्रशंसक हैं। ब्राजील टीम को देश के बाहर भारत को उसकी सबसे बड़ी फैन बेस में से एक माना जाता है।

ब्राजील की टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 में पहुंची थी।

ब्राजील की टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 में पहुंची थी।

26 सितंबर को पनामा से खेलेगा भारत

भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम 26 सितंबर को फीफा पुरुष इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान पनामा से भी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली खेलेगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा।

पनामा इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में 44वें नंबर पर है और भारत के लिए यह मुकाबला अच्छा टेस्ट होगा। सेंट्रल अमेरिकी देश पनामा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था, जिससे सितंबर में होने वाले इस मैच का महत्व और बढ़ जाता है।

भारत का यह किसी वर्ल्ड कप खेलने वाले देश के खिलाफ पहला फ्रेंडली मैच होगा। पनामा के खिलाफ मैच के ठीक एक हफ्ते बाद भारत 3 अक्टूबर को ब्राजील से खेलेगा।

6 अक्टूबर को उरुग्वे से मुकाबला

पनामा और ब्राजील के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड फुटबॉल की एक और मजबूत टीम से खेलेगी। दो बार की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ भारत का इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच 6 अक्टूबर को होगा। यह मुकाबला भी कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

——————————————————–

भारतीय फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सुनील छेत्री बोले- ब्राजील, उरुग्वे से खेलने पर जलन होती है; 20 साल में मुझे ऐसा मौका नहीं मिला

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ भारत के मुकाबलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम को इन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते देखकर उन्हें थोड़ी जलन होती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.