अयोध्या में बुधवार दोपहर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। इनमें 3 नए ट्रस्टियों के नामों का ऐलान हुआ। इनमें अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। डॉ. निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी हों
.

अब 3 नए ट्रस्टियों के बारे में जानिए-
- एडवोकेट मदन मोहन पांडेय: राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद में रामलला की ओर से कानूनी पैरवी करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि से जुड़े पक्ष की दलीलों में उनकी अहम भूमिका रही। जनवरी 2024 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके 51 साल के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
- महेश भागचंदका: दिल्ली के कारोबारी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। वह अशोक सिंघल फाउंडेशन चलाते हैं और ‘अशोक सिंघल : हिंदुत्व के पुरोधा’, ‘बोलती अनुभूतियां’ और ‘श्री राम मंदिर काव्य यात्रा’ जैसी किताबें लिख चुके हैं। 2020 में राम मंदिर के भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में वह मुख्य यजमान रहे थे।
- डॉ. निर्मला यादव: मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। इनकी शादी शिकोहाबाद के उरावर के जमींदार परिवार में हुआ था। पति हरेंद्र सिंह यादव भाजपा के सीनियर नेता रहे हैं। निर्मला यादव फिरोजाबाद के महात्मा गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। हिंदी और संस्कृत में परास्नातक हैं। उन्हें विश्वविद्यालय में 15 साल तक काम करने का अनुभव है। वह 2021 में रिटायर हुईं। उनकी एक बेटी श्वेता हैं। श्वेता के पति BSF में अफसर हैं और जोधपुर में तैनात हैं।
——————————-
ये खबर भी पढ़िए-
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा: ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान के लीडर थे; चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया। पढ़ें पूरी खबर…