पूर्व सैनिक को कर्नाटक डिप्टी सीएम से मिलने से रोका:आत्महत्या की कोशिश; दावा- सरकार ने 24 साल तक जमीन मिलेन का वादा पूरा नहीं किया


कर्नाटक में 1999 के कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक शिवानंद रेड्डी ने आत्महत्या की कोशिश की। आरोप है कि उन्हें 24 साल से लंबित जमीन आवंटन के मामले में डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर से मिलने से रोका गया था। यह घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है। रेड्डी फिलहाल एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवानंद रेड्डी अपनी लंबित जमीन के मामले में डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर से मिलने पहुंचे थे। वह चाहते थे कि डिप्टी सीएम इस मामले में दखल दें और सरकार की ओर से वादा की गई जमीन देने की प्रक्रिया आगे बढ़े। आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें डिप्टी सीएम से मिलने नहीं दिया। लंबे समय से मामला लंबित रहने और अपनी बात सीधे सरकार तक नहीं पहुंचा पाने से वह कथित तौर पर बेहद निराश थे। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *