IMA Bareilly Election 2026 | Voting Date & Final Candidate List Update

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली की आगामी चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आज 6 सितंबर 2026 को निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम 5:00 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। इसके बाद रात्रि 9:00 बजे निर्वाचन समिति के स

.

विभिन्न पदों पर प्राप्त नामांकनों का विवरण

विभिन्न पदों के लिए चिकित्सकों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। प्राप्त नामांकनों का विवरण निम्नलिखित है:

अध्यक्ष पद (2 नामांकन): डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. आर.के. भास्कर

सचिव पद (2 नामांकन): डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. राजवीर गंगवार

उपाध्यक्ष पद (5 नामांकन): डॉ. अमित खन्ना, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. महेंद्र गंगवार, डॉ. रतनपाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) (1 नामांकन): डॉ. मयंक कुमार गुप्ता

हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी सदस्य (2 नामांकन): डॉ. रितु राजीव, डॉ. शरद अग्रवाल

कोषाध्यक्ष (Treasurer) (5 नामांकन): डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. अर्चना अग्रवाल साई, डॉ. सुजॉय मुखर्जी, डॉ. कमेंद्र सिंह

इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं स्टेट काउंसिल सदस्य के पदों के लिए भी नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

15 सितंबर को जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

निर्वाचन समिति के चेयरमैन डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर 2026 को पात्र प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईएमए बरेली का चुनाव 20 सितंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

बैठक में इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

निर्वाचन समिति की बैठक में निर्वाचन समिति के चेयरमैन डॉ. विमल भारद्वाज, आईएमए बरेली के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, बायलॉज चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह, आईएमए बरेली के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. विनोद पग्रानी, डॉ. राजीव गोयल और डॉ. आर.के. सिंह उपस्थित रहे।

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की अपील

निर्वाचन समिति ने आईएमए बरेली के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में आईएमए के नियमों एवं बायलॉज का पूर्ण पालन करें। चुनाव में पारदर्शिता, अनुशासन, निष्पक्षता एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें और संपूर्ण प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *