![]()
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर का 59वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के 3104 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार के प्रमुख डॉ. पवन गोयनका शामिल होंगे। इस साल 448 रिसर्चर पीएचडी की डिग्री प्राप्त करेंगे। जो कि आईआईटी कानपुर के रिकार्ड में इस बार का सर्वाधिक है। यह जानकारी सोमवार दोपहर दो बजे हुई प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। इनके नाम हुए मेडल आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि दीक्षांत में प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल सागर केवी (बीटेक सीएस) को मिलेगा। इसके अलावा डायरेक्टर गोल्ड मेडल आदित्य वी व रित्विक शंकर को दिया गया। दीक्षांत में यूजी के 1247, पीजी के 1325 और आउटरीच के 532 छात्र छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। दो सत्रों में आयोजित होगा दीक्षांत
प्रो. अग्रवाल ने बताया कि समारोह दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में मुख्य सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि दूसरे सत्र में विभिन्न विभागों के लेक्चर हॉल में विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, ताकि सभी स्नातक इस महत्वपूर्ण अवसर में सहभागी बन सकें। इतने छात्रों को मिलेगी डिग्री
इस वर्ष 390 शोधार्थियों को पीएचडी, 53 को एमडी-पीएचडी, चार को एमएस (रिसर्च)-पीएचडी और एक को एमडिजाइन पीएचडी की डिग्री मिलेगी। इनके अलावा 502 विद्यार्थियों को एमटेक, 852 को बीटेक, 212 को बीएस, 186 को एमएससी, 59 को एमबीए, 36 को एमडिजाइन, 66 को एमएस (रिसर्च), 40 को पीजीपीईएक्स-वीएलएसआई, 35 को डबल मेजर, 107 को डुअल डिग्री और 492 विद्यार्थियों को ई-मास्टर्स कार्यक्रम की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
पारंपरिक ड्रेस में पहुंचेंगे छात्र समारोह में आईआईटी कानपुर की पारंपरिक ड्रेस व्यवस्था भी लागू रहेगी। पुरुष छात्र क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा, जबकि छात्राएं क्रीम रंग का कुर्ता-सफेद चूड़ीदार/लेगिंग्स अथवा क्रीम रंग की साड़ी के साथ औपचारिक जूते या सैंडल पहनेंगी।
Source link
IIT-कानपुर के दीक्षांत में सागर को मिलेगा प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल:इस साल सर्वाधिक 448 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की डिग्री, 15 जुलाई को होगा आयोजन