पहासू में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान:पुलिस ने गांव-गांव लगाए पोस्टर, महिलाओं को सिखाए आपातकालीन अधिकार


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाए और खंडार गांव में महिलाओं के साथ बैठक की। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें सरकारी सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। पुलिस ने गांव के मुख्य रास्तों, चौराहों और बाजारों में मिशन शक्ति से संबंधित पोस्टर लगाए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *