Hathras Youth Electrocuted Accident | High Tension Line Death

हाथरस5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर कस्बे में सोमवार शाम 6 बजे के लगभग एक हादसे में युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। अंबेडकर तिराहे के पास अपनी कबाड़ की दुकान के बाहर लोहे का पाइप उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।

यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई। पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराते ही उसमें करंट उतर आया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा निवासी शारिक (22) पुत्र शाकिर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अलीगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने शारिक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। शारिक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह कबाड़ की दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *