बहराइच में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार:अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दर्ज है मुकदमा, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया


बहराइच की फखरपुर पुलिस ने 4 साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ समय पहले बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में फखरपुर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर की टीम ने कार्रवाई की। गांव से आरोपी को पकड़ा फखरपुर थाने में मुकदमा संख्या 370/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी बदरूदूजा उर्फ मिस्त्री निवासी सरायकाजी को 2 अक्टूबर को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार त्रिपाठी और हेड कॉन्स्टेबल मनीष कुमार गौड़ शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *