Haryana Rajya Sabha Election Results 2026

2022 में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के अजय माकन बहुमत होते हुए भी हार गए थे।

हरियाणा में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध राज्यसभा सांसद बन गए। चुनाव में वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया में 16 घंटे लगे। ऐसा पहली बार नहीं है, जब रिजल्ट के लिए इतना इंतजार करना पड़ा। इससे पहले 2022 में दो सीटों के लिए हुए च

.

उस समय कांग्रेस ने अजय माकन, भाजपा ने कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया था। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा थे। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की आपत्ति खारिज होने के बाद रात 12.45 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी। देर रात 2:30 बजे भाजपा के कृष्ण पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय विजयी घोषित कर दिए गए। तब बहुमत होते हुए भी वोट वैल्यू से कांग्रेस हार गई थी।

यह तस्वीर 2022 में हुए राज्यसभ चुनाव के दौरान की है। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रभारी विवेक बंसल (बाएं से दूसरे) , कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन (बाएं से तीसरे) और दीपेंद्र हुड्‌डा (दाएं से पहले)।

यह तस्वीर 2022 में हुए राज्यसभ चुनाव के दौरान की है। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रभारी विवेक बंसल (बाएं से दूसरे) , कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन (बाएं से तीसरे) और दीपेंद्र हुड्‌डा (दाएं से पहले)।

बिश्नोई ने क्रॉस वोटिंग की, कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

चुनाव में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू वोटिंग में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के ही आमदपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने के कारण बिश्नोई पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इसके अलावा, कांग्रेस के एक और विधायक का वोट रद्द हो गया। बाद में सियासी हलकों में चर्चा चली कि वो वोट किरण चौधरी का था।

अब जानिए 2022 में भाजपा-निर्दलीय उम्मीदवार कैसे जीते…

राज्यसभा चुनाव में वोटों की गिनती एक खास तरीके से होती है, जिसे “वोट वैल्यू” कहते हैं। इस चुनाव में, हर विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं, लेकिन उस दौरान निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने वोट नहीं दिया, इसलिए कुल 89 वोट पड़े। इस तरह, कुल वोट वैल्यू 8900 हुई।

जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 2934 वोट वैल्यू चाहिए थी। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार को 36 विधायकों ने वोट दिया, यानी 3600 वोट वैल्यू मिली। पंवार को जीतने के लिए सिर्फ 2934 वोट वैल्यू की जरूरत थी, इसलिए उनके पास 666 वोट वैल्यू बच गई।

कांग्रेस के अजय माकन को 29 विधायकों ने वोट दिया, यानी 2900 वोट वैल्यू मिली। इसी तरह निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा को 23 विधायकों ने वोट दिया, यानी 2300 वोट वैल्यू मिली। कुलदीप बिश्नोई ने क्रॉस वोटिंग की, यानी उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन को वोट नहीं दिया। एक कांग्रेस विधायक का वोट रद्द हो गया, जिससे माकन की वोट वैल्यू और कम हो गई।

पंवार के पास जो 666 वोट वैल्यू बची थी, वह कार्तिकेय शर्मा के खाते में जुड़ गई। इससे कार्तिकेय की कुल वोट वैल्यू 2966 हो गई, जो जीतने के लिए जरूरी 2934 से ज्यादा थी। अजय माकन को 2900 वोट वैल्यू मिली, जो जीत के आंकड़े से 66 वोट वैल्यू कम थी। इस तरह, माकन 66 वोट वैल्यू से हार गए। यानी एक वोट से भी कम का अंतर था। ठीक ऐसा, जैसे इस बार हुआ। इस बार जीत का अंतर .33 का रहा।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा एक-एक सीट जीती:कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की; एक वोट से कम के अंतर से जीते बौद्ध

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की। कुल 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.