- Hindi News
- National
- Gurugram 10km Jam | Rajasthan Lightning 3 Deaths | Jabalpur Building Collapse
भोपाल/जयपुर/पटना/अहमदाबाद/मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुजरात के कामरेज में मंगलवार को 10 घंटे में 305 मिमी और सूरत में 260 मिमी बारिश हुई। सूरत में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया।
सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।
गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। नेशनल NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। सर्विसलेन के नाले में एक स्कूल बस भी फंस गई है।
राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई।
यूपी के 50 शहरों में मंगलवार को बारिश हुई। मथुरा और शामली में सड़कों पर नदियों जैसा पानी बहा। कारें और बाइकें बहने लगीं। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया।
मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया

दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश, कई फ्लाइट्स प्रभावित
दिल्ली और मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कई उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है।
अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं।
इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोग्गा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।
जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मानसून का मिजाज
विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शाम को 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई।

राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई।

उत्तर प्रदेश के शामली में सड़क पर पानी नदियों की तरह बहने लगा। कई गाड़ियां बह गईं।

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद घरों में पानी भर गया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने के बाद मलबा रिहायशी इलाकों में आ गया। इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, 32 सड़कें बंद, गंगोत्री हाईवे पर मलबा गिरा

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई जगह तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 13 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ। गंगोत्री हाईवे पर मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। पूरे राज्य में 32 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा 107 मिमी बारिश पंतनगर में रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट, पटना में आज भी छाए रहेंगे बादल

IMD ने राज्य के आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत 14 जिलों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश का 7 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा। पूरी खबर पढ़ें…
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सूरत में शॉपिंग सेंटर का फर्स्ट फ्लोर आधा डूबा

एक शॉपिंग सेंटर का ग्राउंड फ्लोर पानी में डूब गया, जबकि फर्स्ट फ्लोर आधा डूब गया। ऐसी ही स्थिति कई मार्केट की रही। सड़कें भी तालाब बन गईं। कामरेज तहसील में शाम 4 बजे तक 10 घंटे में 15 इंच बारिश दर्ज की गई।
12:04 AM8 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
वायनाड लैंडस्लाइड- 4 की मौत, 6 लापता
केरल के वायनाड जिले की मेप्पाडी ग्राम पंचायत में कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और अन्य सरकारी विभागों सहित कई एजेंसियां खोज और बचाव अभियान में जुटी हैं।
11:40 PM7 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मानसून का मिजाज
विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
11:36 PM7 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन मौसम का हाल
9 जुलाई:
- यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
10 जुलाई:
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
11:35 PM7 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
8 जुलाई को देश प्रमुख 16 शहरों का तापमान

