Switzerland Beats Colombia in Penalty Shootout

  • Hindi News
  • Sports
  • Switzerland Beats Colombia In Penalty Shootout | World Cup Quarterfinals

वैंकूवर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्विट्जरलैंड ने 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार रात को कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। टीम पिछली बार 1954 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। स्विट्जरलैंड ने पहली बार किसी एक वर्ल्ड कप में लगातार दो नॉकआउट मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।

वैंकूवर के बीसी पैलेस स्टेडियम में खेला गया मैच तय 90 मिनट में गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद दोनों टीमों को 15-15 मिनट का 30 मिनट एक्स्ट्रा टाइम दिया गया, लेकिन इसमें भी गोल नहीं आया। ऐसे में फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।

स्विट्जरलैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेगी। यह मैच 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना ने इजिप्ट को 3-2 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है।

पेनल्टी शूटआउट में चूका कोलंबिया

पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 2 बड़े झटके लगे। डेविंसन सांचेज की किक क्रॉसबार से टकरा गई, जबकि कुचो हर्नांडेज का प्रयास स्विस गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद रुबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को अंतिम-8 में पहुंचा दिया।

डेविंसन सांचेज की किक क्रॉसबार से टकरा गई।

डेविंसन सांचेज की किक क्रॉसबार से टकरा गई।

स्विट्जरलैंड को मंजांबी की कमी खली

स्विट्जरलैंड को मैच से पहले बड़ा झटका लगा था। युवा मिडफील्डर जोहान मंजांबी ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। पहले हाफ में कोलंबिया ने अधिक आक्रमण किए, लेकिन गोल का मौका नहीं बना। गुस्तावो पुर्ता का बॉक्स के बाहर से लगाया गया कर्लर शॉट स्विस गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने बचा लिया।

लुइस सुआरेज ने गोल का मौका गंवाया

दूसरे हाफ में कोलंबिया के लुइस सुआरेज को अच्छा मौका मिला, लेकिन उनका शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया। दूसरी ओर स्विस खिलाड़ी फैबियन रीडर के वॉली शॉट को कोलंबियाई गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने बचा लिया। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमों के पास जीत के मौके रहे। कोलंबिया के जॉन लुकुमी का हेडर क्रॉसबार से टकराया, जबकि स्विट्जरलैंड के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी जेकी अमदौनी के शॉट को वर्गास ने बचा लिया।

प्रतिद्वंद्वी से बॉल छीनने का प्रयास करते लुइस सुआरेज।

प्रतिद्वंद्वी से बॉल छीनने का प्रयास करते लुइस सुआरेज।

————————————————–

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टर फाइनल में, मेसी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 गोल किए

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 2-0 से पीछे थी। इसके बाद रोमेरो, मेसी और फर्नांडीज ने 13 मिनट में 3 गोल कर टीम को जीत दिला दी। मेसी ने इस टूर्नामेंट में आठवां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.