अभिजीत सिंह | गोरखपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्यों को लेकर शुक्रवार को कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी कम हो। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए कराया जा रहा है।
अंकुर उद्योग और गहिरा फीडर की बिजली रहेगी बंद 33 केवी अंकुर उद्योग लाइन पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कराया जाएगा। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर के 11 केवी गहिरा फीडर और 400/220/132 केवी उपकेंद्र मोतीराम से जुड़ी 33 केवी लाइन की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे आसपास के इलाकों में बिजली संकट बना रहेगा।
बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू क्षेत्र होंगे प्रभावित उपकेंद्र बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू से जुड़े कई फीडरों पर बिजनेस प्लान और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी दीवान बाजार और 11 केवी मान चौराहा फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
निजामपुर और ऊंचवा में चार घंटे की कटौती 11 केवी निजामपुर और 11 केवी ऊंचवा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
