Gorakhpur Pillars School Students Yoga Fitness Mantra

गोरखपुर में इंटरनेशनल योग डे पर सिविल लाइन्स और सिक्टौर स्थित ‘द पिलर्स पब्लिक स्कूल’ में काफी जोश और डिसिप्लिन के साथ योग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

.

इस साल की थीम “Yoga for Healthy Aging” के तहत हुए इन कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को तंदुरुस्त और बैलेंस लाइफ जीने का मैसेज दिया।

दोनों ब्रांच में हुआ योगाभ्यास

सिविल लाइन्स कैंपस में सुबह के सेशन में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने मिलकर कई तरह के आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन किया।

सिक्टौर कैंपस में भी बड़े लेवल पर ग्रुप योग का आयोजन हुआ। सभी पार्टिसिपेंट्स ने पूरी एनर्जी के साथ योग करके अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के प्रति अवेयरनेस दिखाई।

दोनों ही जगहों पर योग ट्रेनर की देखरेख में प्रोग्राम पूरा हुआ, जिन्होंने योग के साइंटिफिक, फिजिकल और मेंटल फायदों के बारे में खुलकर बताया।

एकाग्रता और पॉजिटिव सोच बढ़ाता है योग

प्रोग्राम के दौरान स्टूडेंट्स को समझाया गया कि डेली योग करने से न सिर्फ बॉडी फिट और मजबूत होती है, बल्कि इससे मेंटल फोकस, सेल्फ-कंट्रोल, इमोशनल बैलेंस और पॉजिटिव सोच का भी विकास होता है।

योग सेशन खत्म होने के बाद सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स ने इसे अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाने और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की कसम खाई।

भारत की कीमती विरासत योग- डायरेक्टर मैनेजिंग डायरेक्टर आर. पी. शाही ने कहा- योग भारत की एक बेहद कीमती विरासत है, जिसने पूरी दुनिया को हेल्थ, बैलेंस और दिमागी शांति का रास्ता दिखाया है।

मेंटल मजबूती देता योग- मेंटर मेंटर डॉ. कीर्ति शाही- योग सिर्फ फिजिकल हेल्थ के लिए नहीं है, बल्कि यह मेंटल मजबूती और इमोशनल बैलेंस बनाने का एक बेहतरीन लाइफस्टाइल है।

योग से लाइफ की क्वालिटी बेहतर होती- असिस्टेंट डायरेक्टर

असिस्टेंट डायरेक्टर ईशान राणा ने कहा- योग इंसान को डिसिप्लिन, कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव बनाता है। इसे रोज करने से लाइफ की क्वालिटी बहुत बेहतर हो जाती है।

एक कामयाब आयोजन

दोनों कैंपस में हुआ यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए भारत की इस अनमोल परंपरा को समझने, अपनाने और उसके फायदों को महसूस करने का एक इंस्पायरिंग मौका साबित हुआ। इस आयोजन ने हेल्दी लाइफ, सेल्फ-डिसिप्लिन और ओवरऑल वेलनेस के मैसेज को पूरी मजबूती के साथ लोगों तक पहुँचाया।

रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग दिवस पर 3 बेंच का लोकार्पण किया

गोरखपुर में रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी क्लब मेंबर्स और अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सभी ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य जीवन का संदेश दिया। साथ ही गोरखपुर क्लब में क्रिकेट टर्फ के पास 3 बेंच का लोकार्पण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों को स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ पौष्टिक फलों की सेवा भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कीर्ति रमन दास, अशोक अग्रवाल, अशोक बंका, सुधीर जैन, आनंद जैन, सुनील गुप्ता, दीपक करेवाल, उमेश छापड़िया, रमेश गुप्ता, बालकृष्ण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष गोयल, राजीव रंजन, त्रिलोकी गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शरद शर्मा, हर्ष बंका, मयंक पोद्दार, सुनीता अग्रवाल, स्वाति पोद्दार, गिरजा अग्रवाल, संतोष बंका, मंजू अग्रवाल, नीलम श्याम, अलका छापड़िया, रीता अग्रवाल, रश्मि बंका लगभग 80 मेंबर्स की उपस्थिति रही। अध्यक्ष अल्पना जैन और सचिव शिखा जैन ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *