ताजमहल के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली:आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला, गोली कांड से दहला क्षेत्र


ताजमहल के संवेदनशील क्षेत्र में अज्ञात हमलवारों ने परचून दुकानदार पर गोली से फायर किया। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पहली गोली दुकानदार के पास से गुजर गई, दूसरी गोली जांघ में लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।
घायल परचून का दुकानदार हमलावरों से भिड़ा भी लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ये था मामला
घटना रविवार देर रात थाना ताजगंज के पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित श्याम लाल मार्ग की है। ताजमहल से कुछ दूरी पर परचून दुकानदार गौरव अग्रवाल पर अज्ञात हमलवारों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय गौरव राठौर अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी बाइक से अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उस पर फायर कर दिया। गोली गौरव के पास से गुजर गई। हमला होते देख गौरव दुकान से निकलकर हमलावरों के पीछे भागा। उसने बाइक सवार एक हमलावर को खींच भी लिया लेकिन इसी बीच हमलवरों ने एक और एक फायर कर दिया। इस बार गोली गौरव की जांघ में लगी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घायल की बहन ने लगाए संगीन आरोप
घायल की बहन संगीता ने बताया-मैं दवा लेने गई थी। दो लोग बाइक पर आए, उन्होंने मेरे भाई गौरव पर तीन फायर किए। मेरे भाई ने एक को पकड़ लिया लेकिन उन्होंने एक और फायर किया। गोली मेरे भाई की जांच में लगी है। हमारा एक परिवार से प्रोपर्टी विवाद चल रहा है। हमें धमकियां मिल रही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये हमें काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *