वाराणसी में अग्रहरि समाज का तीज महोत्सव:महिलाओं ने रैंप पर बिखेरे जलवे, विजेता बनीं प्रतिभागियों को पहनाया मुकुट


वाराणसी अग्रहरि महिला समाज संस्था का तीज महोत्सव रविवार को मलदहिया स्थित होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नम्रता चौरासिया एवं विशिष्ट अतिथि बिनीता अग्रहरि रहीं। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात ईश वंदना एवं गणेश स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्वागत गीत द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियों, विभिन्न मुद्राओं एवं कैटवॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं महिला उत्थान से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। इसके साथ ही वंदना, दीपमाला, श्वेता, हेमा, रेखा, मोनी एवं मोनिका द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। चयनित तीज क्वीन विजेताओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं संरक्षिकाओं सुनीता, मीरा एवं श्वेता द्वारा मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में महिलाओं को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महामंत्री इंदु अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *