Gorakhpur Bike Stunts | Social Media Video Viral; Police Seize 5 Racers

गोरखपुर के गुलरिहा थाने की पुलिस ने सोमवार को 05 स्टंटबाज को हिरासत में लिया है। इनकी 5 बाइक भी सीज कर दी गई है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करते हुए इनके ढेर सारे वीडियो शेयर हो रहे थे।

.

जिसपर कई लोगों ने शिकायत भी की थी। जिसके बाद संबंधित वीडियो से पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र में 29 मार्च को बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे साफ दिख रहा है कि सड़क पर बाइक से जानलेवा स्टंट किया जा रहा है। तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर उसका अगला पहिया भी उठाया जा रहा है। एक चक्के पर बाइक दौड़ाई जा रही है।

हाइवे पर बाइक से स्टंट करता युवक

हाइवे पर बाइक से स्टंट करता युवक

दोनों हाथ छोड़कर सड़क पर दौड़ाता रहा बाइक

दोनों हाथ छोड़कर सड़क पर दौड़ाता रहा बाइक

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसपर आमजन भी तीखी प्रतिक्रिया दिए हैं। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर बाइक समेत 5 स्टंटबाज को हिरासत में ले लिया।

उनकी पहचान कैंपियरगंज के राखोखोर निवासी शिवा मिश्रा, गुलरिहा के डूमरी नंबर 2 के अंकित कुमार वर्मा, चिलुआताल झुंगिया बाजार के आदर्श वर्मा, शक्ति वर्मा और पीयूष सोनकर के रूप में हुई। इसमे आदर्श वर्मा और शक्ति वर्मा सगे भाई हैं।

बाइक समेत पकड़े गए स्टंटबाज

बाइक समेत पकड़े गए स्टंटबाज

रील की खातिर बनाते हैं वीडियो

पांचों स्टंबाजों ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने के लिए वे वीडियो बनाते हैं। अधिक लाइक और व्यूज आए, इसके लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने टीम के साथ पहुंचकर पांचों युवकों को दबोचा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *