गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। सोमवार को गणपति स्थापना से पहले रविवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख मूर्तिकारों और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे। कहीं पांडाल सजाने की तैयार
.

गणेश की मूर्ति खरीदकर ले जाती युवती।
सजावट का सामान भी बिक रहा गणेश पांडालों और घरों की सजावट के लिए बाजार में रंग-बिरंगी झालर, फूलों की लड़ियां, सजावटी पर्दे, लाइटिंग, बंदनवार और अन्य सजावटी सामान की बिक्री भी बढ़ गई है। युवा और पांडाल समितियों से जुड़े लोग सजावट के लिए अलग-अलग थीम के सामान तलाश रहे हैं। बाजार में गणेश प्रतिमा के साथ पूजा की थाली, आसन, कलश और स्थापना से जुड़ी सामग्री के पैकेट भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि रविवार को खरीदारी में तेजी आई और सोमवार को स्थापना के कारण देर शाम तक बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है। शहर में जगह-जगह पांडाल लगाने की तैयारी गणेश चतुर्थी के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में पांडाल लगाने की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। आयोजक पांडाल की सजावट, विद्युत व्यवस्था और पूजा की तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं। वहीं, घरों में गणेश चौकी लगाने वाले परिवार भी रविवार को प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से गणपति की स्थापना के बाद कई स्थानों पर नियमित पूजा-अर्चना और आरती के कार्यक्रम होंगे। इससे बाजार में अगले कई दिनों तक फूल, प्रसाद, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की मांग बने रहने की उम्मीद है।