कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। राहुल के इस पोस्ट को BRICS समिट में परोसे गए वेज फूड से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है।
हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी।
दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई थी।
दोपहर 1:51 बजे- राहुल ने नॉनवेजेटिरयन डेटा के साथ छोले-भटूरे की फोटो डाली




डिनर में विदेशी मेहमानों के लिए जयपुर में खास टेबलवेयर तैयार किया गया था। अरुण्स ग्रुप ऑफ कंपनीज ने समिट के मेन्यू के हिसाब से बर्तनों और कटलरी का डिजाइन तैयार किया।

सभी बर्तनों पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी, जिससे भारतीय कला और शिल्प की झलक देखने को मिले। इसमें पारंपरिक भारतीय कारीगरी के साथ आधुनिक CNC तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।
मोदी-पुतिन साथ में डिनर के लिए पहुंचे; 2 तस्वीरें

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन एकसाथ भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में पहुंचे।

पीएम मोदी भारत मंडपम में पुतिन के साथ एलीवेटर से उतरे।
मोदी के साथ मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा; 2 तस्वीरें

डिनर से पहले BRICS सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा।

केरल के कथकली डांस की प्रस्तुति दी गई। कलाकार रंगीन वेशभूषा, भारी आभूषण और चेहरे पर विशेष मेकअप के साथ पौराणिक कथाओं के पात्रों को प्रस्तुत करते हैं। इसमें आंखों, चेहरे और हाथों के भाव-भंगिमाओं का खास महत्व होता है।
डिनर में कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के CM पहुंचे, 2 तस्वीरें…

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू और प्रह्लाद जोशी समेत कई केंद्रीय नेता शामिल हुए। असम CM हिमंत सरमा और बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी भी डिनर में मौजूद रहे।

डिनर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दिल्ली CM रेखा गुप्ता, सांसद पंकज चौधरी और अन्य नेताओं की तस्वीरें भी सामने आईं।
डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना।
एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है।
कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है।

————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर

रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…
