![]()
सीतापुर में रविवार दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बालक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम का माहौल है। मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमपुर के लोनियनपुरवा का है। पानी में डूबने के बाद अस्पताल ले जा रहे थे परिजन लोनियनपुरवा निवासी जयबिंद के 12 वर्षीय बेटे ताराचंद के रविवार को गांव के आसपास भरे बाढ़ के पानी में डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। बालक की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। विधायक ने पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक आशा मौर्या भी गांव पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। आसपास के ग्रामीण भी परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। तहसील प्रशासन ने आर्थिक मदद का दिया आश्वासन क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए आवागमन के साथ बच्चों की सुरक्षा भी चुनौती बनी हुई है। बालक की मौत के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं तहसील महमूदाबाद से तहसीलदार और लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
Source link
बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत:सीतापुर में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, प्रशासन ने परिजनों को दिया मदद का आश्वासन