![]()
कानपुर में रतनलाल नगर स्थित कुडोस कैफे एंड रेस्टोरेंट में रविवार को युवाओं, LGBTQIA+ एवं ट्रांसजेंडर समुदाय को यौन एवं लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। “सेफ वॉयसेज, स्ट्रॉन्ग फ्यूचर्स” पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम का विषय “हिंसा को समझें, अधिकार को पहचानें” रहा। यह आयोजन YouthForSAMAJ Fellowship के अंतर्गत युवा नेतृत्व वाली पहल के रूप में हुआ। कार्यशाला में यौन एवं लैंगिक हिंसा, सहमति, मौलिक अधिकार, कानूनी अधिकार, न्याय तक पहुंच, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को परिवार, कार्यस्थल, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली हिंसा, उत्पीड़न एवं भेदभाव की पहचान और सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। शिकायत और न्याय तक पहुंचने की जानकारी दी
सत्र में पुलिस शिकायत, प्राथमिकी (FIR), कानूनी सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में बताया गया। LGBTQIA+ एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सामने आने वाली हिंसा और भेदभाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण, संवाद और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को कानूनी अधिकारों एवं सहायता तंत्र की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में YouthForSAMAJ Fellow अनुज पांडेय, कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन के सह-संस्थापक अहसान अंसारी, विष यादव, वाणी सिंह और फाउंडेशन की सदस्य कोमल वर्मा मौजूद रहीं। वक्ताओं ने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी को जरूरी बताया।
Source link
कानपुर में लैंगिक हिंसा जागरूकता कार्यशाला:युवाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी, ट्रांसजेंडर समुदाय ने उठाई सशक्त आवाज