Free Water Tanker; Call 1533

लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे के आयोजन को लेकर नगर निगम ने एडवाइजरी जारी की है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भंडारा आयोजकों से जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडारा आयोजित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की यह परंपरा 400 वर्षों से अधिक पुरानी है, ज

.

नगर निगम में करा दें रजिस्ट्रेशन

भंडारे की सूचना लखनऊ वन ऐप के स्वच्छ जीरो वेस्ट ऑप्शन में जाकर न्यू रिक्वेस्ट पर क्लिक करके भी दी जा सकती है। इससे न केवल सफाई और कचरा प्रबंधन में सहयोग मिलेगा, बल्कि जलकल विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी आपके भंडारे स्थल पर फ्री में की जाएगी। पंजीकरण कराने वाले आयोजकों को प्राथमिकता के आधार पर यह सुविधा दी जाएगी।

पर्यावरण फ्रेंडली आयोजन की अपील

नगर आयुक्त ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी में लगने वाले इन भंडारों में लाखों श्रद्धालु प्रसाद और जल ग्रहण करते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि आयोजन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग से बचें तथा पत्तलों और मिट्टी के कुल्हड़ का प्रयोग करें, जिससे परंपरा के साथ-साथ प्रकृति का भी संरक्षण हो सके। वहीं, नगर आयुक्त ने भंडारों में लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने की अपील की है।

कचरा प्रबंधन में दिखे जिम्मेदारी

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि जीरो वेस्ट भंडारा के लिए कचरा प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि भंडारा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी श्रद्धालु भोजन के बाद कूड़ा इधर-उधर न फेंके, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही डाले।

हेल्पलाइन नंबर जारी

नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता संबंधी किसी भी समस्या के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

टोल-फ्री नंबर: 1533

मोबाइल नंबर: 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914

जलकल कंट्रोल रूम: 8177054100, 8177054010, 8177054003

लखनऊ स्वच्छता अभियान (जोन 1, 3, 4, 6, 7): 18001234999

लायन एनवायरो (जोन 2, 5, 8): 18002026172

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *