वाराणसी-STF ने दबोचे झारखंड डकैती के आरोपी:हजारीबाग बैंक से करोड़ों का सोना-नगदी चुराया था, 1 KG सोना समेत 20 लाख बरामद


वाराणसी STF टीम ने झारखंड हजारीबाग बैंक डकैती के तीन आरोपियों को दबोच लिया है। तीनों आरोपियों ने गैंग के साथ मिलकर बैंक में डकैती डाली थी और अब यूपी में डकैती और चोरी की वारदातों की प्लानिंग बना रहे थे। इनपुट के बाद टीम ने इन्हें सारनाथ के सिंहपुर इलाके के एक घर से गिरफ्तार किया है, बदमाशों से लाखों की नगदी और सोने समेत कार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके साथ पहले की चोरी-डकैती के कई साक्ष्य भी मिले हैं। आरोपियों ने अब तक कई कुंतल सोने की सोने की चोरी की और गोरखपुर-मऊ में प्रापर्टी में निवेश किया। इनके परिजनों के नाम पर भी करोड़ों रुपये की जमीनें रजिस्टर्ड हैं। अब पुलिस पूरे सिंडीकेट और अवैध कमाई की पड़ताल कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *