Firozabad ASP Anuj Chaudhary Tajia Height Rule

अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में बुधवार को ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने इंची टेप से नापकर ताजिए की ऊंचाई चेक की। गुरुवार को इसका वीडियो सामने आया है। ASP अनुज चौधरी इलाके में निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने ताजियों की लंबाई-चौड़ाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा- जमीन से ताजिए की कुल ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे जुलूस मार्ग पर मौजूद बिजली के तारों में ताजिया न फंसे। किसी प्रकार का हादसा न हो।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने कहा- मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पहले कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें तारों से ताजिए टकराए हैं। इस कारण इस बार ताजिए की लंबाई को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने कहा- जिन क्षेत्रों में निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचे ताजिए बनाए जाने की सूचना मिल रही है, वहां पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

एएसपी अनुज चौधरी ने अपने सामने इंचीटेप से ताजिए की लंबाई नापकर चेक की।

एएसपी अनुज चौधरी ने अपने सामने इंचीटेप से ताजिए की लंबाई नापकर चेक की।

एएसपी ने आयोजकों को ताजिए की लंबाई को लेकर हिदायत दी गई। कहा- तय मानक के अनुसार ताजिए की ऊंचाई रखें।

एएसपी ने आयोजकों को ताजिए की लंबाई को लेकर हिदायत दी गई। कहा- तय मानक के अनुसार ताजिए की ऊंचाई रखें।

अब जानिए पूरा मामला…

दरअसल बुधवार दोपहर मोहर्रम के जुलूस को लेकर एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी फोर्स के साथ शिकाहाबाद इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई जगह रुक कर ताजिए की लंबाई चेक की। आयोजिकों से तय मानक के अनुसार ही ताजिए की ऊंचाई रखने के निर्देश दिए। कहा- अगर लंबाई ज्यादा मिली तो कार्रवाई होगी।

इस दौरान उनकी नजर इलाके में बन रहे एक ताजिए पर पड़ी। उन्होंने आयोजक से ताजिए की लंबाई के बारे में पूछा। उसे तय मानक के अनुसार 10 फीट की ही ताजिया बनाने के निर्देश दिए। इसके दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी से इंचीटेप मंगाकर ताजिए की ऊंचाई चेक की, जो मानक अनुसार मिली।

अनुज चौधरी ने लोगों से बात कर उन्हें ताजिए को लेकर तय किए गए मानक की जानकारी दी। कहा- उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

अनुज चौधरी ने लोगों से बात कर उन्हें ताजिए को लेकर तय किए गए मानक की जानकारी दी। कहा- उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने कहा- मुहर्रम के जुलूसों को लेकर पुलिस लगातार इलाके में मार्च कर रही है। संवेदनशील जगहों पर भी जा रही है। ताजिया समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सभी आयोजकों से प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि सुरक्षा मानकों का पालन किए जाने से मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सकेगा।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

मूक बधिर बच्ची को मां से मिलवाकर रोने लगी सिपाही:कानपुर में बोली- दो बेटे, बेटी नहीं है, उसमें मेरी बेटी दिखी…सोचा था पालूंगी

यूपी के कानपुर में 8 साल की मूक-बधिर बच्ची को महिला कॉन्स्टेबल मंदाकिनी ने उसकी मां से मिलवाया। बच्ची मां को देखते ही खिलखिला उठी। झट से उन्हें गले लगा लिया। मां-बेटी का प्यार देख कॉन्स्टेबल मंदाकिनी भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.