वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR


वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बिजली का मीटर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने युवती समेत तीन लोगों को लात-घूंसों से पीटा। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इरज अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने नुरुद्दीन, रियाजुद्दीन, अजहरुद्दीन उर्फ बम्बम, मोहीद्दीन, असजद, रहमुद्दीन और जैनुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया गया है। मीटर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुड़ी गांव निवासी इरज अंसारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली का मीटर लगाने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। परिजनों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान नुरुद्दीन समेत सात लोगों ने इरज अंसारी, उनके चाचा जमालुद्दीन और इरम के साथ मारपीट की। मोबाइल वापस किया, चेन गायब होने का आरोप इरज का आरोप है कि तीनों को लात-घूंसों से पीटा गया। इसी दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, जिसे बाद में वापस कर दिया गया। वहीं झड़प के दौरान सोने की चेन गायब होने का आरोप लगाया गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक महिला और युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सात नामजद आरोपियों पर केस इरज की तहरीर के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने देर रात सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *