![]()
वाराणसी नेशनल इंटर कालेज में छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक मजहर इब्राहिम की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। मजहर द्वारा कई छात्रों को क्लास रूम में पीटने का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें वो छात्रों के सिर के बाल पकड़ के बेदर्दी से पीट रहे हैं। फिलहाल उनकी पिटाई से 9th सी का छात्र शाकिब अभी भी जामिया अस्पताल में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में DIOS वाराणसी से बात करने के लिए फोन किया गया पर उनका फोन नहीं उठा। वहीं कालेज प्रशासन चुप्पी बनाये हुए हैं। बता दें की वीडियो में मजहर इब्राहिम छात्रों का सिर का बाल पकड़ के पीटते नजर आ रहे हैं। बच्चों को बेदर्दी से बाल पकड़ के पीटना आदत, कालेज प्रशासन मौन… छात्रों की पिटाई के कई वीडियो वायरल वाराणसी के नेशनल इंटर कालेज, पीलीकोठी के मजहर इब्राहिम ने मंगलवार को एक छात्र की पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी और उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस तक यह मामला पहुंचा तो पुलिस ने एएसपी सहमित से इस खत्म कराया। पर अब मजहर इब्राहिम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। जिसमें वो छात्रों को बेदर्दी से पिटाई कर रहे हैं। स्टूडेंट्स का बाल पकड़ के पीटते हैं कक्षा 9th सी के कई छात्रों ने बताया – मजहर सर रोजाना किसी न किसी को बेदर्दी से पिटाई करते हैं। कभी छात्र की नहीं सुनते और उसे बस पीटते हैं। बाल खींचकर उसके पीते पर और सिर पर ही मारते हैं। ऐसे में कभी-कभी छात्र कई दिनों तक स्कूल नहीं आ पाते और उनकी तबियत खराब हो जाती है। उन्होंने अहा सभी टीचर सही हैं पर मजहर सर ठीक नहीं है। शाकिब के पिता ने पहले दी तहरीर, फिर मांगा माफीनामा शाकिब के पिता एखलाक ने आदमपुर थाने में मंगलवार को तहरीर दी थी। लेकिन बुधवार को जांच अधिकारी हनुमान फाटक चौकी इंचार्ज के सामने दोनों पक्षों ने आपसी समझते की बात कही थी और एखलाक ने लिखित माफीनामा मांगा था। ताकि वह शिक्षक दोबारा किसी छात्र के साथ ऐसी हरकत न कर सके।
Source link
छात्र को पीटने वाले टीचर का वीडियो वायरल:बच्चों को बेदर्दी से बाल पकड़ के पीटना आदत, कालेज प्रशासन मौन