![]()
गोंडा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) आरसी भारतीय को व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 24 जून को रात 8:49 बजे हुई। धमकी ‘सुधेश तिवारी मित्र मंडली’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में दी गई थी। शाहनवाज खान ने अपने मोबाइल नंबर 9151643065 से मैसेज किया, जिसमें लिखा था, “एआरटीओ गोंडा को इस ग्रुप के माध्यम से सूचित कर रहा हूं कि मेरे हाथों तुम्हारी मौत सुनिश्चित है। मैं आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन आरटीओ भारतीय ने मुझे अपनी मौत का टारगेट दिया है।” नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया धमकी मिलने के बाद एआरटीओ आरसी भारतीय ने गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि धमकी भरा संदेश उन्हें गोंडा डीएम के पूर्व ओएसडी शिवराज शुक्ला और पीडीडीआरडीए गोंडा के साथ बातचीत के दौरान पीडी डीआरडीए के मोबाइल पर मिला था। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शाहनवाज खान, जो मेवतियान का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। लगातार आरोपों के सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है किसी भी प्रकार की एआरटीओ प्रशासन को दिक्कत होने पर फिर इस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस द्वारा की जाएगी। बताया जा रहा है कि एआरटीओ प्रशासन द्वारा आरोपी शाहनवाज खान का कोई काम नहीं किया गया था इसी से नाराज होकर कि उसने धमकी दी थी।
Source link
गोंडा ARTO प्रशासन को जान से मारने की धमकी:व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा मेरे हाथों तुम्हारी मौत तय, शाहनवाज नाम के व्यक्ति ने दी धमकी