fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

  • Hindi News
  • Sports
  • Fifa World Cup 2026 Germany Beats Ivory Coast 2 1 World Cup Knockout Ecuador Vs Curaçao

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चार बार की चैंपियन जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। टोरंटो में खेले गए इस मुकाबले में जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर इंजरी टाइम (94वें मिनट) में विजयी गोल दागा।

दिन के दूसरे मुकाबले में कुरासाओ और इक्वाडोर के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इस परिणाम के साथ कुरासाओ ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला अंक हासिल किया। टीम के गोलकीपर एलॉय रूम जीत के नायक रहे, जिन्होंने पूरे मैच में 15 शानदार सेव कर इक्वाडोर को गोल करने से रोके रखा। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत कुरासाओ ने मजबूत दक्षिण अमेरिकी टीम को ड्रॉ पर रोक दिया। इस ड्रॉ के साथ ही कुरासाओ की टीम की अगले दौर (लास्ट 32) में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं, जबकि इक्वाडोर की टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त

आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ।

नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच

दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

94वें मिनट में आया जीत का गोल

जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है।

सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए डेनिज उंदाव ने जर्मनी के लिए दो गोल किए।

सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए डेनिज उंदाव ने जर्मनी के लिए दो गोल किए।

आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका

हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है।

—————————————-

कुरासाओ ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला पॉइंट, इक्वाडोर को 0-0 से रोका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में कुरासाओ ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप का पहला पॉइंट हासिल किया। कंसास सिटी में खेले गए मैच में उसने इक्वाडोर को 0-0 से ड्रॉ पर रोक दिया। इस मुकाबले के हीरो 37 साल के गोलकीपर एलॉय रूम रहे, जिन्होंने 15 शानदार सेव कर टीम को हार से बचाया।

रूम ने किया कमाल

जर्मनी के खिलाफ पिछले मैच में 7-1 की हार झेलने वाले एलॉय रूम ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने पूरे मैच में 15 शॉट रोके, जो वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा सेव हैं। रिकॉर्ड 16 सेव का रिकॉर्ड अमेरिका के टिम हावर्ड के नाम है, जिन्होंने 2014 वर्ल्ड कप में बेल्जियम के खिलाफ यह कारनामा किया था।

एलॉय रूम ने15 सेव कर टीम को हार से बचाया।

एलॉय रूम ने15 सेव कर टीम को हार से बचाया।

इक्वाडोर के हमले बेअसर

मैच की शुरुआत से ही इक्वाडोर ने दबाव बनाया और एनर वैलेंसिया, मोइसेस कैसेडो तथा अन्य खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन रूम के सामने कोई भी गोल नहीं कर सका। इक्वाडोर ने पूरे मैच में 27 शॉट लगाए, फिर भी गोल का खाता नहीं खोल पाया।

कुरासाओ को भी कुछ मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सका। नतीजतन मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *