![]()
घटना का खुलासा करते डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी
नौबस्ता में सर्जन के बंद पड़े घर से 2.50 लाख का माल चोरी करने वाले एक नबालिग को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, वहीं एक अन्य फरार किशोर की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने तीन दिन दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के समय सर्जन की पत्नी इलाज कराने
.
26 मई को इलाज कराने के लिए गई थी
वाई ब्लॉक किदवई नगर निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर बहन रानी सिंह का मकान है, रानी के पति मान सिंह सर्जन थे, जिनका देहांत हो चुका है। उपेंद्र के मुताबिक 26 मई को बहन अपना इलाज कराने के लिए फरीदाबाद गई हुई थी, जिसके बाद से मकान की चाभी उनके पास थी। 10 जून को बहन को वापस लौटना था, जिस पर वह घर की सफाई करने पहुंचे, तो गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा मिला था और अलमारी में रखे 10 हजार कैश व ढाई लाख के जेवरात गायब मिले थे।
उपेंद्र की सूचना पर नौबस्ता पुलिस ने मकान ने लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो 8 जून की रात करीब 2 बजे छत में लगे एक छोटे से जाल से दो किशोर घर में दाखिल होते हुए नजर आए। इसके साथ ही 5 जून को भी उन्हीं किशोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, 8 जून को वह बचा हुआ माल समेटने के लिए आए थे।
मछरिया तक खंगाले 60 सीसीटीवी फुटेज
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उपेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगी थी। पुलिस ने वाई ब्लॉक से मछरिया तक करीब 60 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर एक बाल आपचारी को यशोदा नगर प्रताप होटल के पास से गिरफ्तार किया।
डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी किशोर के पास से एक जोड़ी पायल, चार चांदी के सिक्के, बिछिया समेत अन्य माल बरादम किया गया है। फरार किशोर की तलाश की जा रही है।