Dainik Bhaskar, PWD, admin team continue action on Monday to speed up Dalmandi project, Constable recruitment exam held at 50 centres

नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…दालमंडी प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की टीम ने सोमवार को भी कार्रवाई की। 50 केंद्र पर सिपाही भर्ती परीक्षा हुई। कपड़ों और जूतों की चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को एंट्री

.

मारकण्डेय मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ सरेराह चेन की लूट हो गई। दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं से सक्रिय गैंग के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया। नगर निगम ने एक विधवा महिला को डबल हाउस टैक्स का नोटिस भेजा है। मछुआरों के महाजाल में एक अद्भुत शिवलिंग फंस गया। मछुआरों ने घाट पर बने गंगा मंदिर में ही स्थापित करवा दिया है। एएसआई को सूचना दी गई है।

ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए…

01- दालमंडी में पोकलेन मशीन की एंट्री, अब होगी बड़ी कार्रवाई:PWD ने कराई 14 मकानों की मुनादी, 11 जून को होगा ध्वस्तीकरण

वाराणसी के दालमंडी प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी और प्रशासनिक अधिकारी लगे हुए हैं। इसी कड़ी में दालमंडी में बने पांच मंजिला और 6 मंजिला मकानों को तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पोकलेन मशीन मंगवाई है। यह मशीन सोमवार को कपड़ा मार्केट से होते हुए चौक की तरफ गई। पीडब्ल्यूडी ने 14 नए भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मुनादी भी करवाई। इन सभी मकानों की रजिस्ट्री करवाई जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

02- वाराणसी के 50 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा:सेंटर में एंट्री से पहले शर्ट की बांह खुलवाकर चेकिंग, 1.32 लाख अभ्यर्थी शामिल; AI कैमरों से नजर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एंट्री से पहले कड़ी जांच हुई। अभ्यर्थियों के कपड़ों की चेकिंग हुई। जूते उतरवाकर जांच की गई। कर चेकिंग की गई। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कुल 1.32 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 10 जून तक चलेगी।पूरी खबर पढ़ें

03- वाराणसी में महिलाओं के गले से दिनदहाड़े चेन लूटी:चोबपुर में कई गिरोह सक्रिय, महिलाएं कर रहीं ताबड़तोड वारदातें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मारकण्डेय मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ सरेराह चेन की लूट हो गई। सोमवार को दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं से सक्रिय गैंग के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया। एक ही नहीं ताबड़तोड़ 2 वारदात को अंजाम दिया। जब महिला का पता चला तो रोते बिलखते चौकी पहुंची।

कैथी पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस अब तक अपराधियों को नहीं दबोच पाई है, जिससे उसकी लगातार किरकिरी हो रही है। सोमवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपराधियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें

04- वाराणसी में विधवा के घर का आया डबल हाउस टैक्स:बोली -नगर निगम लगातार बढ़ा हुआ टैक्स भेज रहा, शिकायत करूंगी

वाराणसी नगर निगम में डबल टैक्स लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर निगम और IGRS पोर्टल पर शिकायत की गयी है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला वाराणसी के जगतगंज इलाके की सम्पूर्णानन्द विहार अपार्टमेंट के मकान संख्या 303 का है।

जिसका भवन संख्या सी 27/69 -A- फ्लैट नंबर 303 है। विधवा महिला राधा झुनझुनवाला के अनुसार उनके मकान का क्षेत्रफल 1450 स्क्वायर फुट है। बाकी सभी फ्लैट भी इतने बड़े या इससे बड़े हैं पर उनका टैक्स कम आ रहा। मेरे फ्लैट का टैक्स बढ़ा दिया गया है। जिसमें सीवर और जलकर भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें

05- किसी का नाम तो किसी का बदल गया जेंडर:UP बोर्ड के 4000 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन दिया, मार्कशीट आने में समय लगेगा

UP बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी मार्कशीट में संशोधन के लिए तमाम छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करीब 10 जिलों से 4697 आवेदन हैं। जिसमें अलग अलग तरीके के संशोधन हैं। किसी में छात्र के नाम में मिस्टेक है तो किसी में माता व पिता के नाम में गलती हुई। इतना ही नहीं तमाम छात्रों के जेंडर ही बदल गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

06- बिरला छात्रावास के चारों तरफ खड़े हो दीवार पर विवाद:BHU-VC कार्यालय पहुंचे स्टूडेंट्स,बोले-ऊंची दीवारों को खड़ा कर मूल स्वरूप को खराब किया जा रहा

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बिरला छात्रावास की मूल स्थापत्य शैली एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध करते हुए कुलपति एवं कुलसचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपकर छात्रावास परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और संरचनात्मक परिवर्तनों पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

विद्यार्थियों का कहना है कि बिरला छात्रावास केवल छात्रों के रहने का स्थान नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध इतिहास और विशिष्ट वास्तुकला का प्रतीक है।पूरी खबर पढ़ें

07- जुलाई नहीं 16 जून से ही खुल जाएंगे सरकारी स्कूल:वाराणसी में BSA की देखरेख में शुरू हुई तैयारी, पहले दिन छात्रों का होगा वेलकम

इस बार नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत एक जुलाई से नहीं बल्कि 16 जून से हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में अभी से जुट गया है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश के क्रम में स्कूल चलो अभियान, निपुण मिशन व साक्षरता मिशन पर फोकस किया जा रहा है। बीएसए अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 16 जून से विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य शुरू हो जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें

08- मछुआरों को गंगा में मिला शिवलिंग, ASI को दी सूचना:वाराणसी में सूजाबाद के पास डोमरी पर डाला था महाजाल, 2500 साल पुराना होने का दावा

वाराणसी के सूजाबाद-डोमरी वार्ड के गंगा स्थित डोमरी की तरफ मछुआरों के महाजाल में एक अद्भुत शिवलिंग फंस गया। मछुआरों ने घाट पर बने गंगा मंदिर में ही स्थापित करवा दिया है। मंदिर के पुजारी लालबाबू निषाद ने विधिवत पूजा कर इसे स्थापित किया। ASI (पुरात्तव विभाग) को भी सूचना दी। यह शिवलिंग गंगा में घाट से 200 मीटर की दूरी पर मिला। फिलहाल पुजारी ने इसे 2500 साल पहले मौर्यकालीन बताया है।पूरी खबर पढ़ें

09- काशी के न्यायाधीश बाबा लाट-भैरव के श्रृंगार में उमड़े भक्त:दृष्टिपात, भूत- प्रेत बाधाओं से मुक्ति की कामना की; गूंजा हर-हर महादेव

धर्म की नगरी काशी में द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथिनुसार कज्जाकपुरा स्थित काशी के न्यायाधीश बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव के दरबार में पाक्षिक अष्टमी पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्री लाट भैरव के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पौराणिक मान्यता है कि प्रत्येक रविवार व मंगलवार को बाबा श्री के दर्शन मात्र से भक्तों को दृष्टिपात, भूत-प्रेतादि बाधाओं से मुक्ति मिलती है।पूरी खबर पढ़ें

10- वाराणसी में VDA को किसान अब नहीं देंगे जमीन:कल्लीपुर ग्राम प्रधान का घर ग्रामीणों ने घेरा, तथ्यों को छुपाने का आरोप

वाराणसी के कल्लीपुर गांव में सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की प्रस्तावित भूमि अर्जन प्रक्रिया का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। कई किसान और महिलाएं ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए और उन पर भूमि क्रय संबंधी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिन जमीनों के अधिग्रहण की सूची जारी की गई है, उसकी जानकारी उन्हें समय रहते नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की ओर से तथ्यों को जानबूझकर छुपाया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *