CCTV की निगरानी में स्क्रूटनी के लिए खुलेंगी कापियां:वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय में करीब 10 हजार कापियों की होगी स्क्रूटनी, बनी चार सदस्यीय कमेटी


UP बोर्ड के असंतुष्ट छात्र छात्राओं की कापियों की स्क्रूटनी का काम शुरू हो रहा है। यूपी बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार, स्क्रूटनी का काम CCTV की निगरानी में होना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में बने कंट्रोल रूम में स्क्रूटनी कराई जाएगी। इंटरमीडिएट में आठ हजार से ज्यादा व हाईस्कूल में 1600 से ज्यादा कापियों की स्क्रूटनी होनी है। यह काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाना है। क्षेत्रीय अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि स्क्रूटनी कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है, इसी उद्देश्य से कैमरे की निगरानी में यह काम होना है। इसके अलावा चार सदस्यीय एक टीम भी गठित कर दी गई है स्क्रूटनी के दौरान वहां मौजूद रहेंगे। प्रत्येक कापियों पर चढ़े अंक का विधिवत मिलान किया जाएगा। यदि लगता है कि नंबर चढ़ाने में कोई भूल हुई है तो उसे अलग किया जाएगा और उस पर कमेटी के चारों सदस्यों के सामने रखा जाएगा। चारों सदस्यों को इसपर हस्ताक्षर भी करने होंगे। इसके बाद अपर सचिव के पास भेजा जाएगा। संबंधित विषय के शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे ताकि वह कापियों का मूल्यांकन विधिवत कर सकें। कापी को यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज भेजा जाएगा। जून के अंतिम सप्ताह में मिलेगी मार्कशीट
UP बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मार्कशीट इसी माह जून के अंतिम सप्ताह में मिल सकती है। क्योंकि अभी मार्कशीट में संशोधन के लिए तमाम छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करीब 10 जिलों से 4697 आवेदन हैं, जिसमें अलग अलग तरीके के संशोधन हैं। किसी में छात्र के नाम में मिस्टेक है तो किसी में माता व पिता के नाम में गलती हुई। इतना ही नहीं तमाम छात्रों के जेंडर ही बदल गए हैं। अब इसमें सुधार होने के लिए छात्रों ने आवेदन दिए हैं। सबसे अधिक नाम संशोधन के 1275 आवेदन आए हैं। इसके अलावा पिता का नाम बदलवाने के लिए 1139, माता के नाम बदलवाने के लिए 974, जन्मतिथि बदलवाने के लिए 786 आवेदन आए हैं। इसी तरह 92 ऐसे छात्र और छात्राएं हैं जिनके जेंडर ही गलत चढ़ गए हैं। 431 लोगों के फोटों में बदलाव हुए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *