CSJMU Mega Health Camp in Kalyanpur

दीपेंद्र द्विवेदी | कानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के कल्याणपुर इलाके में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ी और सराहनीय पहल देखने को मिली। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस विभाग की ओर से इंदिरा नगर, मुखर्जी विहार स्थित रतन आर्बिट में एक रविवार शाम 4 बजे विशाल मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में इलाके के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सेहत से जुड़ी जांचें करवाईं।

इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि यहाँ स्थानीय लोगों के लिए कई तरह की मेडिकल जांचें बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। कैंप में आए लोगों के लिए फिजियोथेरेपी परीक्षण, आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच और न्यूट्रिशन की खास व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम ने लोगों को अलग-अलग मौसमी और गंभीर बीमारियों से बचने के उपाय भी समझाए।

बुजुर्गों को सिखाए गए एक्सरसाइज के तरीके, मापा गया बच्चों का पोषण स्तर

शिविर में पहुंचे बच्चों और वयस्कों के वजन व लंबाई को नापकर उनके पोषण स्तर की सटीक जांच की गई, ताकि खान-पान में जरूरी सुधार किए जा सकें। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों और दिक्कतों से जूझ रहे बुजुर्गों का विशेष शारीरिक और रक्तचाप परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें उचित इलाज की सलाह देने के साथ-साथ कुछ जरूरी शारीरिक व्यायाम के तरीके भी सिखाए, जिससे वे उम्र के इस पड़ाव में भी खुद को फिट रख सकें।

आंखों की जांच के साथ डायबिटीज-बीपी के खतरों पर किया जागरूक

कैंप में आंखों की समस्याओं को लेकर भी विशेष टीम मौजूद रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पास और दूर की नजर जांची गई और उनकी जरूरत के हिसाब से चश्मे का नंबर तय किया गया। इसके अलावा कलर ब्लाइंडनेस की भी जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को बेहद आसान भाषा में समझाया कि कैसे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां हमारी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं और इनसे बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

संस्थान के डॉक्टरों की टीम ने संभाली कमान कल्याणपुर के इस पूरे स्वास्थ्य शिविर का सफल संचालन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी के नेतृत्व में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा किया गया। कैंप में आए स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि घर के पास ही इस तरह की बेहतरीन और मुफ्त जांच सुविधाएं मिलने से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *