Coimbatore NEET Suicide | Anukirthana Student Fear Exam

  • Hindi News
  • National
  • Coimbatore NEET Suicide | Anukirthana Student Fear Exam | Minister Resignation Demand

कोयंबटूर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अनुकीर्तना कोवईपुदुर के पार्क टाउन की रहने वाली थी। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं और अनुकीर्तना बड़ी बेटी थी। - Dainik Bhaskar

अनुकीर्तना कोवईपुदुर के पार्क टाउन की रहने वाली थी। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं और अनुकीर्तना बड़ी बेटी थी।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की अनुकीर्तना ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर लिखा कि मुझे दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पिता ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है। मैं उनका सामना कैसे कर पाऊंगी।

उसने आगे लिखा कि मैं मेडिकल कॉलेज में दाखिले का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा रद्द हो गई। अनुकीर्तना कोवईपुदुर के पार्क टाउन की रहने वाली थी। उसके पिता ट्रेड यूनियन के जिला सचिव हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं और अनुकीर्तना बड़ी बेटी थी।

परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अनुकीर्तना का शव लेने से इनकार किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बाद में अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बुधवार रात उन्होंने शव स्वीकार कर लिया।

मेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद थी

परिजनों के मुताबिक, वह मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन पेपर लिक के बाद जब 21 जून को दोबारा एगजाम कराने की घोषणा की गई तो वह बेहद परेशान गई।

अनुकीर्तना ने एट्टीमडई के एक निजी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई अच्छे अंकों के साथ पूरी की थी। डॉक्टर बनने के लिए उसने शहर के एक NEET कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया था।

इसी बीच, CPM की जिला समिति के सदस्यों ने ESI अस्पताल परिसर में NEET के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रा ने NEET पास कर BDS सीट हासिल कर ली थी, लेकिन वह MBBS सीट के लिए तैयारी कर रही थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

16 जून को देहरादून की रिया ने भी सुसाइड किया

देहरादून की रिया कुमारी थापा पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी। लेकिन, इस बार नीट की परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से परेशान थी। आसपास के लोगों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकती है।

खुद ट्यूशन पढ़ाकर उठाती थी पढ़ाई का खर्च

16 जून को देहरादून की रिया का शब भी उनके घर में मिला था। रिया NEET की तैयारी कर रही थीं और पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा फीस और किताबों का खर्च खुद उठाती थी।

मंगलवार को रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पिता को बुलाया। पिता ने दरवाजा खोला तो अंदर रिया फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

रिया के पिता कारगिल युद्ध के दौरान जंग लड़ चुके हैं। वहीं, उसकी मां हाउसवाइफ हैं। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पढ़ाई में सफलता ना मिलने का जिक्र किया है।

परिचितों ने बताया कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी। रिया ने 12वीं की परीक्षा में 97.6 % अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया था।

अगले साल से CBT मोड में हो सकती है परीक्षा

केंद्र सरकार और NTA परीक्षा प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाने पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जा सकती है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

कॉकरोच जनता पार्टी भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही

देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी मामले में हाल ही में सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) देश के अलग-अलग राज्यों में प्रधान के इस्तीफे के लिए मांग कर रहा है।

देश के अलग-अलग राज्यों में CJP का प्रदर्शन…

06 जून 2026, नई दिल्ली- प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

11 जून 2026, पुणे- सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

13 जून 2026, अमृतसर- पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शन हुआ।

14 जून 2026, हैदराबाद और बेंगलुरु- दक्षिण भारत में एक ही दिन दो बड़े प्रदर्शन हुए।

15 जून 2026, जयपुर- गवर्नमेंट हॉस्टल के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन हुआ।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

मैं बहुत दूर जा रहा हूं, कहां पता नहीं:RE-NEET देने वाले 2 छात्रों का सुसाइड, पेपर लीक के चलते 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

21 जून को नीट का एग्जाम है। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स नीट की तैयारी में जुटे वहीं दूसरी तरफ नीट कैंडिडेट्स की सुसाइड की खबरे भी सामने आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.