3.50 लाख दीपों से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन:ब्रजघाट पर 25 हजार और पूठ घाट पर 5 हजार दीप जले, घरों में भी लोगों ने जलाया दीया


हापुड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार शाम 7 बजे जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलेभर में करीब 3.50 लाख दीप जलाए गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने घरों में भी दीप जलाकर अभियान में भाग लिया। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर 25 हजार और पूठ घाट पर 5 हजार दीप जलाए गए। दीपों से अलग-अलग आकृतियां बनाई गईं। इनके जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ विकास और सेवा का संदेश दिया गया। इन प्रमुख स्थानों पर भी रोशन हुए दीप कार्यक्रम ब्रजघाट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, पूठ घाट, सीएचसी-पीएचसी, अन्नपूर्णा भवन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, सबली मंदिर, चंडी मंदिर, नक्का कुआं, गंगा मंदिर और गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिरों में हुआ। हापुड़ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर भी दीप जलाए गए। इसके अलावा जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। घरों में भी लोगों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों ने विकास और सेवा का संदेश दिया जिला अध्यक्ष कविता मीना ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए जिले के लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि दीप जलाकर विकास और सेवा का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि देश लगातार तरक्की कर रहा है और विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।जिले के अस्पतालों में कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने रक्तदान भी किया। इस दौरान लोगों ने सेवा का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *