मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख 11 हजार दीप जले:'आशीर्वाद का दिया' अभियान के तहत 1190 बूथों पर दी शुभकामनाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को कासगंज जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान चलाया गया। जिले के 1190 बूथों पर कुल 1 लाख 11 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस दौरान कासगंज शहर से लेकर तीर्थनगरी सोरों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के छह प्रमुख स्थानों पर जलाए दीप कासगंज नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को दीपों से रोशन किया। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत शहर के छह मुख्य स्थानों पर दीप जलाए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। नगर पालिका कर्मचारियों और अभियान से जुड़े लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। सोरों में हुई गंगा आरती तीर्थनगरी सोरों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने गंगा आरती की और दीप जलाए।
स्वच्छता और जनभागीदारी का दिया संदेश ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को भी स्वच्छता और जनभागीदारी से जोड़ा गया। शहर के प्रमुख स्थानों पर दीप जलने से शाम को सुंदर दृश्य नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *