![]()
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जालौन आएंगे। उरई के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड (इंदिरा स्टेडियम परिसर) में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री 1200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उरई के नवीन तहसील भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री माधौगढ़, उरई सदर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित कर सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। 12:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र यादव के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे पुलिस लाइन उरई स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे 12:45 बजे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां 12:45 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1:45 बजे से 2:45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री 2:45 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 2:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। बारिश को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंच तैयार किया गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और बैरिकेडिंग को अंतिम रूप दिया गया है। इंदिरा स्टेडियम बना सुरक्षा छावनी, रूट डायवर्जन लागू मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर इंदिरा स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिले के विकास के लिए अहम माना जा रहा दौरा प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Source link
CM योगी आदित्यनाथ का जालौन दौरा कल:1200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, नई तहसील भवन का करेंगे लोकार्पण