CJP Protest LIVE | Cockroach Janta Party Jantar Mantar Photos Update; Abhijeet Dipke

  • Hindi News
  • National
  • CJP Protest LIVE | Cockroach Janta Party Jantar Mantar Photos Update; Abhijeet Dipke Dharmendra Pradhan NEET CBSE

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज अपना पहला प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।

पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को अमेरिका से रवाना हुए थे। उन्होंने X पर लिखा- अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़कर भारत के लिए निकल रहा हूं।

वहां से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत लेगें। अभिजीत ने समर्थकों से पुलिस स्टेशन पहुंचने की अपील की है। उन्होंने समर्थकों से कहा है कि एयरपोर्ट पर भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है।

CJP ने समर्थकों से कहा- क्या करें, क्या न करें

5 जून की CJP से जुड़ीं अपडेट्स

  • दिल्ली पुलिस बोली- CJP ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं मांगी: दिल्ली पुलिस ने कहा कि 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अब तक कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
  • दिल्ली HC ने CJP से जुड़ी याचिका पर सुनवाई नहीं की: दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जून को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में दावा किया गया था कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट बाधित करने और पेपर स्प्रे व डंडे रखने के लिए उकसाया जा रहा है। एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन ने अदालत से मांग की थी कि पुलिस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करे। साथ ही जंतर-मंतर पर होने वाली सभा को नियंत्रित करने, रोकने या किसी दूसरी जगह कराने पर भी विचार किया जाए।
  • वांगचुक ने समर्थन की अपील की: CJP को अब तक सोशल एक्टिविक्ट सोनम वांगचुक, एक्टर अतुल कुलकर्णी, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) पूर्व प्रेसिडेंट रौनक खत्री समेत अन्य लोगों का समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भी शामिल होंगे।

CJI के बयान के विरोध से जन्मी CJP

15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI तथा अन्य तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं।’

ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस बयान के अगले दिन,16 मई को अमेरिका में रह रहे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया था। तब से यह पार्टी चर्चा में है।

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 21 दिन में भाजपा-कांग्रेस, AAP को पीछे छोड़ा

अभिजीत बोले- मजाक अब आगे निकल चुका

दीपके 19 मई को एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था- ‘यह आंदोलन एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन अब यह मजाक से आगे निकल चुका है। युवाओं की बेरोजगारी और व्यवस्था से निराशा ने आंदोलन को बड़ा बनाया।’

30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर अभिजीत X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।

आगे क्या होगा, जमीन पर कुछ कर पाएंगे… 3 जरूरी सवालों के सवाल- जवाब

सवाल: क्या राजनीतिक पार्टी बनाने का भी इरादा है

जवाब: अभिजीत ने शुरुआत में कहा था कि उनका कोई राजनीतिक पार्टी बनाने का इरादा नहीं है। हालांकि अब जिस तरह जमीन पर प्रदर्शन की तैयारी है, प्रवक्ता नियुक्त किए गए, प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही और जाने-माने लोग जुड़ रहे हैं, उससे राजनीतिक पार्टी के संकेत मिलते हैं।

सवाल: राजनीतिक पार्टी बन गई, तो क्या चुनाव निशान ‘कॉकरोच’ मिलेगा?

जवाब: फिलहाल कॉकरोच चुनाव निशान किसी को नहीं मिल सकता। दरअसल, चुनाव आयोग के इलेक्शन सिंबल रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट ऑर्डर, 1968 के तहत नई रजिस्टर्ड पार्टियों को ‘फ्री सिंबल लिस्ट’ से चुनाव निशान मिलता है। इसमें लैंडलाइन फोन, लैपटॉप, टीवी, ताला-चाबी, फूलगोभी, साबुनदानी और स्टेपलर जैसे 200 से ज्यादा सिंबल हैं।

सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी को फंडिंग कहां से मिल रही है?

जवाब: अभी तक CJP की फंडिंग के कोई सोर्स का भी कोई पुख्ता सबूत नहीं है। 3 जून को प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘हमें फंडिंग की जरूरत क्यों पड़ेगी? हमारे पीछे जो पार्टी का पोस्टर लगा है, वो 200 रुपए का है, लोग प्रोटेस्ट में अपने खर्चे पर आ सकते हैं। ये नैरेटिव आंदोलन को भटकाने के लिए खड़ा किया जा रहा है।’

अब जानिए उन पार्टियों के बारे में जो जन आंदोलन से जन्मी

कॉकरोच जनता पार्टी के पॉलिटिकल पार्टी बनेगी या नहीं फिलहाल यह तय नहीं है। पार्टी को सोशल मीडिया पर जनता का भारी समर्थन है। लेकिन देश में 6 ऐसी पार्टियां रहीं, जो केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार का विरोध करके चर्चा में आई और राजनीति पार्टी बन गईं। जानिए ऐसी ही 6 पाटियों के बारे में…

AAP और CJP की समानता और अंतर

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी सिस्टम में हुई गड़बड़ी के खिलाफ खड़ी हुई है। CJP ने भी युवाओं को फोकस किया है। दोनों ने सोशल मीडिया और जन अभियानों के जरिए पहचान बनाई।

हालांकि AAP भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकलकर दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी है। जबकि CJP अभी शुरुआती स्टेज में है। CJP ने अभी तक पार्टी बनाने का ऐलान भी नहीं किया।

3 जून: CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पार्टी की तरफ से तीन लोग सामने आए, सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता), प्रवक्ता विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने पार्टी की मांग रखीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। कहा कि CJP सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार है।

सौरव ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

—————————–

ये खबर भी पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी का अब क्या होने वाला है, 9 सवालों में पूरी कहानी

21 दिन पहले चीफ जस्टिस के बयान से पैदा हुआ एक व्यंगात्मक ऑनलाइन कैंपेन, जिसने कुछ घंटों में बीजेपी से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जुटा लिए। अब इंटरनेट से निकलकर सड़क पर उतरने जा रहा है। आगे क्या होगा, जमीन पर कुछ कर पाएंगे या सरकार कैम्पेन कुचल देगी; लोगों के मन में उठ रहे 9 जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.