Kerala Monsoon Red Alert | Rajasthan Storm Rain 4 Dead

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केरल में 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के समूचे तटीय इलाकों को पार कर मानसून सही समय पर गोवा पहुंच गया। यहां मानसून की एंट्री की सामान्य तारीख 5 जून है।

उम्मीद है कि मानसून मुंबई में समय पर या पहले दस्तक दे सकता है। अगले दो से तीन दिन में मानसून उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। 10 दिन के अंदर बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री की संभावना है।

हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है। स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ जीपी शर्मा ने बताया कि पूर्वी और मध्य भारत में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली की जरूरत होती है, जिसके संकेत फिलहाल नहीं हैं।

ऐसे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। फिलहाल, गुजरात को छोड़ बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राजस्थान में शुक्रवार को धूलभरी आंधी और तेज बारिश से चार लोगों की मौत हो गई।

मानसून अलर्ट…

  • मानसून केरलम तट से करीब 35 किमी दूर समुद्र में 12 दिन तक अटका रहा था। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून को केरल पहुंचना सामान्य माना जाएगा, भले ही यह औसत तारीख से 3 दिन देर से आया हो।
  • मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून तक देश में मानसूनी बारिश सामान्य से 14% कम दर्ज हुई। हालांकि पिछले 4 दिनों में स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। वर्षा की कमी 40% से घटकर 14% रह गई है।
  • अगले 2-3 दिनों में मानसून पूर्वोत्तर राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं 10 दिनों के भीतर बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के नैनीताल में बारिश के दौरान लोग खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल में बारिश के दौरान लोग खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

बीकानेर में तेज आंधी और बारिश से गारबदेसर गांव के स्कूल के एक कमरे की छत गिर गई।

बीकानेर में तेज आंधी और बारिश से गारबदेसर गांव के स्कूल के एक कमरे की छत गिर गई।

भोपाल में शुक्रवार शाम को आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

भोपाल में शुक्रवार शाम को आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

छतीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रार दोपहर में बारिश हुई।

छतीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रार दोपहर में बारिश हुई।

ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41°C के पार, आंधी-बारिश का अलर्ट

ओडिशा में शुक्रवार को भुवनेश्वर समेत 8 शहरों में दिन का तापमान 41°C ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी ओडिशा का बौध सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7°C रहा।

संबलपुर में 41.2°C, जबकि भुवनेश्वर और अंगुल में 41.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार के लिए 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और गजपति में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रह सकता है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

6 जून:

  • केरलम, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत तेज बारिश की संभावना है।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छ्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं।

7 जून:

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान है।
  • राजस्थान के कई हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ बारिश की स्थिति रह सकती है।
  • ओडिशा, बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान और बारिश का असर बना रह सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.