China-Nepal Border Landslide Tragedy | Rescue Operation & Missing People

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नेपाल सीमा पर भूस्खलन से तबाह हुए ग्यिरोंग बॉर्डर क्रॉसिंग से 12 और शव बरामद किए गए हैं। यहां सैकड़ों लापता लोगों की तलाश जारी है।

नेपाल की तरफ 26 अगस्त को एक हिमनद टूटने के बाद सुनामी जैसी तेज लहर में पानी, कीचड़ और मलबा बहकर आया था। इस आपदा में सीमा के दोनों तरफ 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 5,000 से ज्यादा लोग लापता हैं।

चीन की तरफ शनिवार तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी और 519 लोग लापता थे। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। लापता लोगों में 49 भारतीय नागरिक हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए पहली बार दौरा आयोजित किया गया। रॉयटर्स और अन्य समाचार एजेंसियों ने संकरी नदी घाटी में बने इस लैंड पोर्ट का दौरा किया।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *