![]()
हरदोई के में 14 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी 31 अगस्त को मोबाइल बनवाने के लिए गौसगंज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह 11:32 बजे समीर, उसके पिता रियासत और मां के खिलाफ अपहरण की धारा में किछौना कोतवाली में FIR दर्ज की है। परिजनों के मुताबिक, 31 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे किशोरी मोबाइल फोन बनवाने के लिए गौसगंज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में समीर नाम के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ नाते-रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की। कई जगह जानकारी करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। परिवार का आरोप है कि किशोरी को घर से ले जाने में समीर के माता-पिता भी शामिल हैं। जेवर, नकदी और दस्तावेज साथ ले जाने का दावा परिजनों के अनुसार, किशोरी घर से जाते समय अपनी मां की एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झाले और 15 हजार रुपये नकद साथ ले गई है। इसके अलावा कुछ जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज भी उसके पास होने की बात कही गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की काफी तलाश के बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर कछौना पुलिस ने समीर, उसके पिता रियासत और मां के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस किशोरी को सुरक्षित तलाशने के साथ आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Source link
मोबाइल बनवाने निकली 14 साल की किशोरी लापता:हरदोई में युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मां-बाप पर भी केस