Chardham Yatra Online Scam Alert

हापुड़। दानिश4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश और उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच ऑनलाइन ठगी के मामलों में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग पर्यटन स्थलों और हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया विज्ञापनों का उपयोग कर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

फर्जी साइटों के जरिए करते हैं ठगी डीआईजी नैथानी के अनुसार, ठग आधिकारिक वेबसाइटों से मिलती-जुलती फर्जी साइटें बनाते हैं और उन्हें सर्च इंजन व सोशल मीडिया पर प्रचारित करते हैं। वे व्हाट्सएप या फोन के माध्यम से संपर्क कर खुद को ट्रैवल एजेंट बताते हैं। इसके बाद 30 प्रतिशत तक छूट, ‘लास्ट सीट’ या ‘वीआईपी एक्सेस’ जैसे प्रलोभन देकर तत्काल भुगतान का दबाव बनाते हैं। भुगतान के लिए फर्जी यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड भेजे जाते हैं, और रकम ट्रांसफर होते ही ठग संपर्क तोड़ देते हैं या फर्जी टिकट थमा देते हैं।

सरकरार ने अलर्ट जारी किया केंद्र सरकार के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने भी इस तरह की ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए केवल अधिकृत पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त, एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 8394833833 भी जारी किया गया है, जिस पर ‘Yatra’ संदेश भेजकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें डीआईजी ने जनपदीय पुलिस को जागरूकता अभियान चलाने, फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई करने तथा संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइटों से ही बुकिंग करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *