Samsung Hits $1 Trillion Market Value, Asias 2nd Firm Amidst AI Chip Boom

  • Hindi News
  • Business
  • Samsung Hits $1 Trillion Market Value, Asias 2nd Firm Amidst AI Chip Boom

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 95.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 400% की तेजी आई है।

बुधवार को कारोबार के दौरान सैमसंग के शेयरों में 15% का उछाल आया है। इसके साथ ही ताइवान की TSMC के बाद सैमसंग यह मुकाम पाने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बन गई है।

कोरियाई बाजार में तेजी, कोस्पी इंडेक्स 7,400 के पार

सैमसंग के शेयरों में आई इस तेजी का असर साउथ कोरिया के बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी (Kospi) पर भी दिखा, यह 7,400 के स्तर के ऊपर निकल गया।

सैमसंग के साथ-साथ एसके हाइनिक्स (SK Hynix) और टीएसएमसी (TSMC) जैसी कंपनियां ग्लोबल AI इकोसिस्टम में एशिया को एक मुख्य केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं।

चिप मैन्युफैक्चरिंग में दबदबा और निवेशकों का भरोसा

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में दबदबा और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश ने निवेशकों को चिपमेकर्स की ओर आकर्षित किया है। इसी ट्रेंड की वजह से टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में भारी रैली देखी जा रही है।

पिछले एक महीने में एसके हाइनिक्स के शेयरों में 81% से ज्यादा और टीएसएमसी में 21.77% की बढ़त दर्ज की गई है।

सैमसंग के मुनाफे में 48 गुना की भारी बढ़ोतरी

इससे पहले मार्च तिमाही में सैमसंग के सेमीकंडक्टर डिवीजन के मुनाफे में सालाना आधार पर 48 गुना की बड़ी ग्रोथ देखी गई थी।

एआई-आधारित डेटा सेंटर्स से मिल रही मजबूत डिमांड और बेहतर मार्जिन ने कंपनी की कमाई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

एपल के साथ संभावित पार्टनरशिप की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज टेक कंपनी एपल इंक ने अमेरिका में अपने डिवाइसेज के लिए प्रोसेसर बनाने के लिए सैमसंग के साथ शुरुआती बातचीत की है।

अगर यह डील फाइनल होती है, तो एपल के लिए टीएसएमसी पर अपनी पुरानी निर्भरता को कम करने का एक बड़ा विकल्प तैयार हो जाएगा।

क्या होती है मेमोरी चिप और AI चिप?

मेमोरी चिप: यह डेटा को स्टोर करने का काम करती है। सैमसंग दुनिया में इसका सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है।

AI चिप: ये विशेष प्रकार के प्रोसेसर होते हैं जो आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के भारी-भरकम कैलकुलेशन को तेजी से प्रोसेस करने के लिए बनाए जाते हैं। एआई डेटा सेंटर्स में इनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

ये खबर भी पढ़ें…

IT कंपनी कॉग्निजेंट में छंटनी की तैयारी: दुनिया भर में 15 हजार कर्मचारी निकाले जाएंगे, भारत में सबसे ज्यादा लोगों की नौकरी जाएगी

IT सेक्टर की बड़ी कंपनी कॉग्निजेंट अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने जा रही है, जिससे दुनिया भर में 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी, जो ओरेकल और अमेजन के बाद इस साल की सबसे बड़ी टेक छंटनी मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.