Chandausi SP PDA Sammelan | Ramesh Prajapati Statement: 2027 Government

फिरोज अली | संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करना था।

सम्मेलन में प्रजापति, पाल, मौर्य सहित पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ता, बूथ, सेक्टर व जोन स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति रहे। उनके साथ गौतमबुद्ध नगर के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति और मेरठ के जिला सचिव नीटू प्रजापति भी मौजूद थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रमेश प्रजापति ने कहा कि पीडीए की एकजुटता से 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी और समाजवादी सरकार बनेगी।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में प्रजापति समाज के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की थीं। कारीगरों को रोजगार, आवास, छात्रवृत्ति, कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण जैसी योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने और गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि चंदौसी विधानसभा से पीडीए अभियान को और मजबूत किया जाएगा। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और नए मतदाताओं तक पहुंचने पर जोर दिया। वहीं, विमलेश कुमारी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर अपनी बात रखी।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की, जबकि संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति का फरीदपुर खास में सतराम प्रजापति के आवास पर भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रो. रामचंद्र प्रजापति, पूरणमल मौर्य, बलवंत सिंह, उमेश यादव, कपिल प्रजापति, लड्डन मियां, कामरेड रेवाराम, मास्टर आकिल, गुलशन राय, फखरे आलम, सूरज यादव, सुमित यादव, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *