हापुड़ में 7 से 12 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद:कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन और सुरक्षा के मद्देनजर डीएम ने जारी किए आदेश


हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव और भारी वाहनों के डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 से 12 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कविता मीना ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड तथा अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों पर लागू होगा। इस अवधि में सभी विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला जिला प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। इसके चलते व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ऐसे में स्कूली वाहनों के संचालन और विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में संभावित कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी की गई अपील प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने दें तथा प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *