लखनऊ में ‘तिरंगा अवार्ड-2026’ से विभूतियां सम्मानित:वरिष्ठ भाजपा नेता बोले – समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं

लखनऊ में सोमवार को एलायंस सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी ने राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई हस्तियों को ‘तिरंगा अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि समाज में…

Read More

लखनऊ में केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन:कई राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियां एक मंच पर दिखीं

केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को लखनऊ के सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग, हजरतगंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, प्रशासन और समाजसेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर उपस्थित रहे। अधिवेशन में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, एमएलसी पवन सिंह…

Read More

चंदौली SP आदित्य लांग्हे का तबादला:आकाश पटेल को चंदौली की कमान, वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर थे तैनात

चंदौली के पुलिस अधीक्षक रहे आदित्य लांग्हे का शासन स्तर से तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें फिरोजाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जो इससे पहले वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। आदित्य लांग्हे का चंदौली…

Read More

4 साल की बच्ची ने पिया कपूर मिला तेल:महोबा में मुंह से उगलने लगी खून, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

महोबा में एक चार वर्षीय बच्ची ने खेल-खेल में कपूर मिला नारियल तेल पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना महोबा शहर के मोहल्ला नारूपुरा में हुई। नारूपुरा निवासी 4 वर्षीय शाहिस्ता घर में खेल रही थी, तभी उसने पास…

Read More

लखनऊ में ऑनलाइन नहीं देखा तो गया प्लॉट:3 महीने में एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड नहीं किया तो आवंटन होगा रद्द

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से मकान, प्लॉट या दुकान लेने वालों को सतर्क रहना होगा। प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू करते हुए साफ कर दिया है कि अब आवंटन पत्र डाक से नहीं, सिर्फ वेबसाइट पर मिलेगा—और उसे 3 महीने के भीतर डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। तय समय में डाउनलोड न करने पर बिना किसी…

Read More

प्रयागराज जंक्शन पर संदिग्ध गिरफ्तार, 5 लाख के आभूषण बरामद:जीआरपी ने 3 किलो चांदी की 75 पायल के साथ युवक को पकड़ा

जीआरपी प्रयागराज ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी व अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्रयागराज जंक्शन से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत लगभग 5.29…

Read More

जौनपुर डीएम ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की:दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के दिए निर्देश

जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने अभियोजन से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में समयबद्ध और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। जिससे दोषियों को जल्द…

Read More

चीफ इंजीनियर दफ्तर पर व्यापारियों ने नोटिस किया चस्पा:स्मार्ट मीटर की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप, आश्वासन के बाद लौटे

स्मार्ट मीटर को लेकर पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता प्रेसवार्ता करते रहे और दूसरी ओर व्यापारी संगठन ने चीफ इंजीनियर दफ्तर का घेराव करते हुए वहां नोटिस चस्पा कर दिया। उनका आरोप था कि पीवीवीएनएल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। स्मार्ट मीटर ने भ्रष्टाचार के एक नये युग की शुरुआत की…

Read More

मथुरा में धूल भरी आंधी के बाद बारिश:गेहूं-आलू की तैयार फसल को नुकसान की आशंका

मथुरा में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी चली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि सड़कों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी और कई ने खुद को बचाने के लिए चेहरे…

Read More

बुलंदशहर की गायत्री ने UPPSC में 210वीं रैंक हासिल की:पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान, चाय भी बेचते हैं

बुलंदशहर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां गायत्री वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। गायत्री एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राजकुमार वर्मा शिकारपुर रोड पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं।…

Read More