साहब गलती हो गई, अब कभी जाम नहीं लगाएंगे:पुलिस पर पथराव करने वाले हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे, पुलिस ने 19 को भेजा जेल


आगरा में सोमवार की शाम फतेहाबाद में हुए हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज की। 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के बाद बवाल करने वाले हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। हाथ जोड़कर कह रहे थे कि गलती हो गई, अब कभी जाम नहीं लगाएंगे। माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगरा के न्यू आगरा कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर खास गांव निवासी मनीष (23) की फिरोजाबाद में गढ़ी तिवारी गांव में ससुराल है। 4 महीने पहले मनीष की आरती के साथ शादी हुई थी। सोमवार की दोपहर वह अपने गांव लौट रहा था। लेकिन फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूठपुरा के पास शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मनीष और स्कूटी सवार तीन अन्य युवक चपेट में आ गए।
हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार सुभाष निवासी पूठपुरा, विवेक निवासी डरुआ नगला और कालू निवासी बरना गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक मनीष दम तोड़ चुके थे। भीड़ ने युवक को कुचलने वाली थार में तोड़फोड़ की। रोड जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया। मगर, भीड़ उग्र हो गई। पुलिसवालों को करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। मौके पर फोर्स तैनात की गई है। अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पथराव में 11 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में 35 नामजद लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल जाने से पहले सभी लोग हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। वो कहते दिखे कि साहब गलती हो गई, अब कहीं जाम नहीं लगाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *